मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
भोपाल.
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में दो टर्फ लाइन और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) सक्रिय होने से आंधी-बारिश का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में सूरज के तेवर तीखे बने हुए हैं। रविवार को रतलाम में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का रिकॉर्ड तापमान है।
इन 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
IMD भोपाल के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहेगा। बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने का अनुमान जताया गया है। टर्फ लाइन और चक्रवात की सक्रियता के कारण इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
रतलाम में रिकॉर्ड गर्मी और शहरों का तापमान
रविवार को प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी दर्ज की गई:
- रतलाम: 45.5°C (मई का सबसे गर्म दिन)
- शाजापुर: 44°C
- धार: 42.4°C
- उज्जैन: 42.4°C
- इंदौर: 41.9°C
- भोपाल: 40.4°C
कल से ‘हीट वेव’ की चेतावनी
राहत के दिन अब खत्म होने वाले हैं। मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश में हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। बता दें कि 30 अप्रैल से लगातार 10 मई तक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर चला था, जिसके बाद अब मई में पहली बार तेज गर्मी का दौर शुरू हुआ है।
लेटेस्ट अपडेट
- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल






