PM नरेन्द्र मोदी सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होने पहुंचे
गुजरात |
BDC News | bhopalonline.org
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 11 मई 2026 यानी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में सम्मिलित होंगे। महोत्सव सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष ‘कुंभाभिषेकम’ करेंगे, जिसके लिए पांच फुट ऊंचे पात्र को क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर तक पहुँचाया जाएगा. इसके अलावा भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ मंदिर के ऊपर ‘एयर शो’ का प्रदर्शन भी करेगी.
जामनगर में भव्य स्वागत और जनसभा
प्रधानमंत्री मोदी रविवार रात अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करते हुए जामनगर पहुँचे, जहाँ उनका जोरदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से पायलट बंगला तक आयोजित रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोग उमड़े. लाल बंगला सर्कल पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जनता के अटूट समर्थन और भरोसे के लिए आभार व्यक्त किया.
सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्यक्रम
पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए गिर सोमनाथ, जामनगर और वडोदरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सोमनाथ में सुरक्षा की जिम्मेदारी 2000 से अधिक पुलिसकर्मियों, वनकर्मियों और होमगार्डों को सौंपी गई है. उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने तैयारियों और रोड शो की समीक्षा की है. सोमनाथ के कार्यक्रमों के पश्चात, प्रधानमंत्री वडोदरा में ‘सरदार धाम परिसर’ का उद्घाटन भी करेंगे.
लेटेस्ट अपडेट
- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा
- Sindhi Sammelan Bhopal: राजधानी में दो दिवसीय सिंधी सम्मेलन 12 सितंबर से
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स






