पांच राज्यों के चुनाव परिणाम
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपा खुश है। रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को अप्रत्याशित बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि असम में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर है। इन रुझानों के बाद मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्सव का माहौल है और जीत के दावों के साथ भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।
कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम: खंडेलवाल
रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस अब देश के नक्शे से लगभग गायब हो चुकी है। उन्होंने बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तिलिस्म को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। वहीं, मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने इसे ‘जंगलराज’ की समाप्ति बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने विकास और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है। कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल ने भी कड़े शब्दों में कहा कि बंगाल अब ‘दीदी’ के आतंक से मुक्त हो गया है।
जश्न में घुला कोलकाता का स्वाद: बांटी गई झालमुड़ी
राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में जीत की खुशी अनोखे अंदाज में मनाई गई। यहाँ कार्यकर्ताओं के बीच कोलकाता का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ वितरित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मजाकिया लहजे में कहा कि झालमुड़ी उनके लिए नई नहीं है, क्योंकि कोलकाता में उनका ससुराल है। कार्यालय में आतिशबाजी के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे भी मंगाए गए हैं।
उज्जैन की बंगाली कॉलोनी में शंखनाद और उत्सव
बंगाल में भाजपा की बढ़त का असर धार्मिक नगरी उज्जैन में भी देखने को मिला। यहाँ की बंगाली कॉलोनी में महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से शंख बजाकर जीत का स्वागत किया। नवनियुक्त विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी की उपस्थिति में बंगाली समुदाय की महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
मध्यप्रदेश के दिग्गजों ने संभाला था प्रचार का मोर्चा
गौरतलब है कि इन विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपनी विस्तारवादी रणनीति के तहत पूरी ताकत झोंकी थी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सघन चुनाव प्रचार किया था। भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसका सकारात्मक परिणाम अब रुझानों के रूप में सामने आ रहा है।
लेटेस्ट अपडेट
- चढ़ावा चोरी : हाईकोर्ट में सुनवाई, सीबीआई जांच और कैग ऑडिट पर आ सकता है फैसला

- MP Weather Update : मध्य प्रदेश में मानसून का कहर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- आज का पंचांग और राशिफल: 04 जुलाई 2026 | शुभ मुहूर्त, मेष से मीन तक का भविष्यफल

- शनि देव और शनिवार : ज्योतिषीय और आध्यात्मिक प्रभाव, जाने कैसे प्रसन्न होते हैं शनिदेव

- केतन अग्रवाल हत्याकांड : सिया और चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

- जोड़ों के दर्द को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी : कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

- सोना-चांदी भाव: आज की कीमतों में उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

- आज का पंचांग और दैनिक राशिफल (3 जुलाई 2026): भाग्य और भविष्य
