Headlines

एमपी : निगम-मंडलों में नियुक्तियां शुरू, कैलाश और रामलाल को मिली कमान

MP निगम मंडला में  नियुक्तियां. MP निगम मंडला में नियुक्तियां.
👁️ 11 Views

भोपाल
BDC News | bhopalonline.org
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रशासनिक गलियारों में लंबे समय से प्रतीक्षित नियुक्तियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति (SC) आयोग और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के नए अध्यक्षों एवं सदस्यों की घोषणा कर दी है।

023

अनुसूचित जाति आयोग: कैलाश जाटव संभालेंगे जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गोटेगांव के पूर्व विधायक कैलाश जाटव को मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जाटव का राजनीतिक सफर 2003 से शुरू हुआ था, जब उन्होंने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में कार्य किया। 2013 में विधायक रह चुके जाटव आयुष पद्धति के चिकित्सक भी हैं। उनके साथ रामलाल मालवीय और बारेलाला अहिरवार को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

अनुसूचित जनजाति आयोग: रामलाल रौतेल बने अध्यक्ष

अनुभवी नेता रामलाल रौतेल को मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रौतेल का सार्वजनिक जीवन सरपंच से लेकर विधायक तक के सफर का साक्षी रहा है। वे वर्ष 2003 और 2013 में अनूपपुर विधानसभा से विधायक रहे हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए भगत नेताम और मंगल सिंह धुर्वे को आयोग के सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *