नई दिल्ली।
BDC News | bhopalonline.org
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए लाए गए संशोधित बिलों पर चर्चा के दौरान राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में आक्रामक रुख अपनाते हुए इस बिल को महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उन्हें गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि इस कानून के पीछे असली मंशा चुनावी फायदे के लिए देश का राजनीतिक नक्शा बदलना है।
महिला सशक्तिकरण नहीं, यह निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्गठन की चाल: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सदन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह बिल महिलाओं को अधिकार देने के लिए नहीं लाया गया है। उन्होंने इसे एक “शर्मनाक कानून” करार देते हुए कहा, “यह सिर्फ भारत के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को बदलने के लिए है। हम इस रूप में इसका समर्थन नहीं करेंगे। सरकार को पुराना कानून वापस लाना चाहिए, विपक्ष उसका पूरा समर्थन करेगा।”
ओबीसी और दलित वर्गों के साथ क्रूरता का आरोप
विपक्ष के नेता ने बिल को सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, “यह बिल ओबीसी और दलित वर्गों के प्रति क्रूरता है। भारत के इतिहास का यह सबसे कड़वा सच है कि सरकार ओबीसी के अधिकार छीनना चाहती है। आप उन्हें हिंदू तो कहते हैं, लेकिन जब हक देने की बात आती है, तो कदम पीछे खींच लेते हैं।” उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग को फिर से दोहराया और मनुवाद के प्रभाव का मुद्दा उठाया।
‘जादूगर और बिजनेसमैन’ के रिश्तों पर राहुल का तंज
अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि “असली ताकत अंधेरे में छिपकर काम करती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एक ‘जादूगर’ और ‘बिजनेसमैन’ के बीच गहरी साझेदारी है और यह बिल उसी साझेदारी को बचाने के लिए चुनावी नक्शा बदलने का सहारा ले रहा है। उन्होंने नोटबंदी और सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि अब ‘जादूगर’ पकड़ा गया है।
राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू ने जताई कड़ी आपत्ति
राहुल गांधी की टिप्पणी पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द देश का अपमान हैं। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी के अपशब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए और वे माफी मांगें। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘जादूगर’ शब्द के इस्तेमाल को अनर्गल प्रलाप करार दिया।
पीएम मोदी की सांसदों से अपील: ‘मां-बेटी को याद कर करें वोट’
वोटिंग से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावनात्मक अपील की। उन्होंने लिखा कि सांसदों को अपने घर की मां, बहन, बेटी और पत्नी को याद करते हुए मतदान करना चाहिए। पीएम ने इसे नारी शक्ति के वंदन का एक ऐतिहासिक अवसर बताया।
विपक्ष का एकजुट विरोध: बिल के खिलाफ वोट करेंगे खड़गे और कल्याण बनर्जी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस बिल को पास नहीं होने देगी और इसके खिलाफ वोट करेगी। वहीं, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने परिसीमन की प्रक्रिया को ‘नौटंकी’ करार देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। शाम 4 बजे होने वाली वोटिंग पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हैं।
जानिए किन तीन संशोधित बिलों पर हो रही है चर्चा:
- वर्तमान में संसद में महिला आरक्षण के क्रियान्वयन, सीटों के परिसीमन (Delimitation) और पात्रता से जुड़े तीन संशोधित विधेयकों पर गहन चर्चा चल रही है, जो भविष्य की चुनावी राजनीति की दिशा तय करेंगे।
- महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 गुरुवार से लागू हो गया. इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
खबर अपडेट हो रही है…
लेटैस्ट अपडेट
- भोपाल में गर्मी का कहर: स्कूल अब दोपहर 12 बजे तक ही लगेंगे, कलेक्टर का बड़ा फैसला

- महिला आरक्षण बिल: भाजपा की ‘रणनीतिक हार’ में छिपे ‘सियासी जीत’ के संकेत और नया नैरेटिव

- संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरा, नहीं मिला दो-तिहाई बहुमत

- एकात्म पर्व 2026: ओंकारेश्वर बनेगा ग्लोबल सेंटर ऑफ वननेस, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

- राहुल गांधी की नागरिकता पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; FIR दर्ज कर जांच के आदेश

- संत हिरदाराम नगर: स्वामी भगत प्रकाश जी ने प्रेम प्रकाश आश्रम का किया उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

- राहुल गांधी लोकसभा में: बोले- ‘महिला आरक्षण बिल नहीं, यह निर्वाचन क्षेत्र का नक्शा बदलने की साजिश है’

- ऊर्जा संरक्षण की मशाल लेकर सड़कों पर उतरे बाल भारती के बच्चे: दादा-दादी संग मिल जगाई अलख
