वार डेस्क|BDC News|bhopalonline.org
“मध्य पूर्व (Middle East) युद्ध से घिरा हुआ है। धमाकों ने ईरान को दहला दिया है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच अब केवल मिसाइलों की भीषण जंग चल रही है। इजरायल ने तेहरान के सुरक्षा कैमरों को हैक कर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की घेराबंदी शुरू कर मौत के घाट उतार दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विनाशकारी युद्ध को निर्णायक बता रहे हैं। ईरान कह रहा है पड़ोसी देशों को नहीं हम अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाना रहे हैं।
1. इजरायल का डिजिटल वारफेयर: कैमरों के जरिए खामेनेई की घेराबंदी

इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपनी ‘साइबर पावर’ का इस्तेमाल किया, तेहरान के ट्रैफिक और सुरक्षा कैमरों को बड़े पैमाने पर हैक किया। खबरों की मानें तो इजरायली एजेंसियों ने तेहरान का एक ‘डिजिटल मैप’ तैयार किया, जिसके जरिए सड़कों से लेकर कंपाउंड्स तक की निगरानी की गई। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की सटीक लोकेशन को ट्रैक किया और उनकी सुरक्षा खामियों का पता लगाया। हमले के कुछ ही घंटों में खामेनेई को डेर दिया।
2. ईरान की रणनीति: क्षेत्रीय देशों से शांति, अमेरिकी बेस पर नजर

ईरान ने अपनी सैन्य रणनीति साफ कर दी है। ईरान ने कहा, हमारा इरादा क्षेत्रीय देशों (पड़ोसी मुल्कों) के साथ युद्ध लड़ना नहीं है। मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने 0निशाने पर हैं। ईरान का मानना है कि इस क्षेत्र में तनाव के पीछे अमेरिका का बड़ा हाथ है, और वे अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए अमेरिकी बेस को निशाना बनाता रहेगा। अभी तक ईरान अपनी इस रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।
3. नेतन्याहू का ‘सीक्रेट प्लान’: छोटा लेकिन निर्णायक युद्ध

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के साथ जारी संघर्ष पर अपना रुख साफ करते हुए कहा है कि यह युद्ध वर्षों तक नहीं खींचेगा। नेतन्याहू ने एक निर्णायक और गुप्त योजना (Secret Plan) का संकेत देते हुए कहा कि इजरायल ईरान के परमाणु और सैन्य बुनियादी ढांचे पर सटीक हमला करने की तैयारी में है। इजरायल का लक्ष्य इस संघर्ष को जल्द से जल्द अपने पक्ष में समाप्त करना है ताकि क्षेत्रीय अस्थिरता को कम किया जा सके।
- बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की जघन्य हत्या, रेप की आशंका पर थाने के बाहर हंगामा और तोड़फोड़

- नवरात्रि : सिंध जीव सेवा कल्याण समिति बांट रही महाप्रसाद, 11 स्थानों पर सेवा जारी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा





