Headlines

    मंडला: बाइक आपस में टकराईं: पिता-दो बच्चे और साले की मौत

    मंडला: बाइक आपस में टकराईं: पिता-दो बच्चे और साले की मौत
    👁️ 220 Views

    मंडला. BDC News
    Mandla Bike Accident: मध्यप्रदेश के मंडला में रक्षाबंधन के दिन (8 अगस्त) दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं] जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में जीजा-साले और दो बच्चे शामिल हैं। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उधर, नीमच में भी भीषण सड़क हादसे में दो लोगो की जान चली गई तथा तीन लोग घायल हो गए।


    रक्षा बंधन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। हादसा महाराजपुरा थाना क्षेत्र में जरगी गांव में शनिवार शाम 4.30 बजे का है। मृतक सिवनी जिले के रजरवाड़ा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।


    सूचना मिलने पर एसपी रजत सकलेचा और महाराजपुर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। अफसर पता लगा रहे हैं कि किसी अन्य वाहन के टक्कर मारने से तो हादसा नहीं हुआ।

    मृतक:

    • राजेंद्र कुशराम(38) सिवनी,
    • सोहेल कुशराम (10)सिवनी,
    • रवीन्द्र कुशराम (7) सिवनी
    • शिव प्रसाद मरावी(27) मंडला
    • घायल: शकुन कुशराम (32) राजरवाड़ा सिवनी, विवेक (32) अंडिया सिवनी

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *