Headlines

जीतू पटवारी ने घेरा मुख्यमंत्री को, सेना अपमान से प्रेस स्वतंत्रता तक पूछे 5 तीखे सवाल

जीतू पटवारी ने घेरा मुख्यमंत्री को, सेना अपमान से प्रेस स्वतंत्रता तक पूछे 5 तीखे सवाल
👁️ 1 Views

इंदौर, BDC NEWS

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आज इंदौर की धरती से पांच ज्वलंत सवाल पूछे हैं, जो प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला सकते हैं। ये सवाल सेना के सम्मान, पुलिस की कार्यप्रणाली, मंत्रियों के विवादित बयानों और प्रेस की स्वतंत्रता से जुड़े हैं, जिन पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से तत्काल जवाब मांगा है।

जीतू पटवारी ने कहा, “माँ अहिल्या की नगरी इंदौर न्याय और सुशासन का प्रतीक है, और यहीं से हम मुख्यमंत्री से इन सवालों का जवाब मांग रहे हैं।”

पांच सवाल जो मुख्यमंत्री से पूछे गए:

  1. सेना का अपमान क्यों?: मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना पर विवादित बयानों के बावजूद कोई कार्रवाई क्यों नहीं? हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणियों के बाद भी सरकार चुप क्यों है? क्या यह सरकार देशद्रोह को बढ़ावा दे रही है?
  2. न्यायपालिका की अवहेलना क्यों?: अदालतों की गंभीर टिप्पणियों के बावजूद पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली में सुधार क्यों नहीं? मुख्यमंत्री कोर्ट का हवाला देते हैं, लेकिन जवाबदेही से बचते क्यों हैं?
  3. मंत्रियों पर लगाम क्यों नहीं?: बार-बार विवादित बयान देने वाले मंत्रियों पर मुख्यमंत्री नियंत्रण क्यों नहीं रख पा रहे हैं? क्या यह नेतृत्व की कमजोरी नहीं है?
  4. पुलिस सुधार कब?: गृह विभाग संभालने के बावजूद मुख्यमंत्री पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार क्यों नहीं कर पा रहे हैं? क्या प्रदेश को एक सक्षम गृहमंत्री की जरूरत नहीं है?
  5. प्रेस पर हमले क्यों?: पत्रकारों पर हमले और दुर्व्यवहार प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल उठाते हैं। क्या मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं?

कांग्रेस की मांग:

जीतू पटवारी ने मांग की कि विजय शाह और जगदीश देवड़ा को तुरंत बर्खास्त किया जाए, सेना का सम्मान सुनिश्चित किया जाए, पुलिस में व्यापक सुधार किए जाएं, और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार बंद हो। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने और प्रदेश में न्याय और सुशासन बहाल करने की अपील की है।

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

Ajay Tiwari is the Chief Editor of BDC News. A veteran of the industry, he brings over 20 years of...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *