Headlines

    MP NEWS: भोपाल के तीन कुंभ श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

    MP NEWS: भोपाल के तीन कुंभ श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल
    👁️ 110 Views
    • मैहर में बस और कार की टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत हुई
    • भिंड में कार और डंपर की टक्कर से 3 युवकों की जान गई
    • दोनों हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं

    मुरैना. BDC NEWS

    मैहर/भिंड: मध्य प्रदेश के मैहर और भिंड जिले में नेशनल हाइवे 30 और एनएच-719 पर दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें 6 जानें गई हैं। दोनों घटनास्थलों पर 3-3 लोगों ने दम तोड़ा। मैहर में एक कार और बस में जबरदस्त टक्कर हुई।

    पहला हादसा : मैहर जिले में नेशनल हाइवे 30 पर हुआ। भोपाल से महाकुंभ प्रयागराज जा रही एक कार एक बस से टकरा गई। कार में सवार सात लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना देर रात लगभग 3:00 बजे राम मंदिर के पास हुई। कार की गति तेज थी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह घटना उस दुखद हादसे के एक दिन बाद हुई है जिसमें महाकुंभ से लौट रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की भी इसी हाइवे पर मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान रोहित (24 वर्ष), डोलाराम ( 50 वर्ष) और उमेश कुशवाहा (45 वर्ष) के रूप में हुई है।

    WhatsApp%20Image%202025 02 21%20at%2008.28.12 4f9662f6

    दूसरा हादसा: वहीं भिंड में हुए भीषण सड़क हादसे ने भी तीन लोगों की जान ले ली है। NH-719 लोगों के लिए मौत का हाइवे बना गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई जिससे तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत। घटना में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मेहगांव थाना पुलिस ने हादसे मे मृत हुए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह हादसा भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहद गांव के पास सुबह लगभग 5 बजे हुआ। परिजनों में दहशत का माहौल है।

    भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *