गणतंत्र का पर्व: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा

गणतंत्र का पर्व: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा
👁️ 121 Views

संस्कार विद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम

भोपाल. BDC NEWS
गणतंत्र दिवस का उत्सव संतनगर में शुरू हो गया है, जहां पूर्व बेला में नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच पर्व को मनाया गया, वहीं 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस के उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विद्यालयों में झंडावंदन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(6)


दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में मोन्टेसरी के बच्चों ने गणतंत्र का पर्व मनाया। संस्था अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि देश को आजादी के चलाने वाला विधान (संविधान) 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इस दिन से हर साल गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। वासवानी का कहा, आज देश मजबूत हाथों में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आत्म निर्भर भारत, समर्थ भारत की ताकत को दुनिया देख रही है। हमारा देश पहले भी विश्व गुरू था एवं आगे भी रहेगा।
संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने कहा तिरंगा स्वयं अनुशासित रहते हुए देश के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करेगा। संस्था के चन्दर नागदेव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए भारत माता एंव जन्मभूमि के महत्व को समझाया।

यहां-यहां होगा ध्वजारोहण

  • दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रातः 8.30 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा ध्वजारोहरण करेंगे। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भाषण, नृत्य व गीत आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।
  • साधु वासवानी स्कूल में सुबह झंडावंदन के बाद गणतंत्र उत्सव रैली निकलेगी। बच्चे गणतंत्र दिवस की बधाई देंगे।
  • शहीद हेमू कालाणी एज्युकेशन सोसायटी के स्कूलों में ध्वजारोहण होगा।
  • मीडिया जगत से जुड़े लोग प्रेस क्लब के झंडावंदन कार्यक्रम में पत्रकार चौक पर सुबह 10 बजे झंडावंदन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *