Headlines

    Modi Ka Parivar : जानिए क्यों कहा, मोदी ने अब हटा लें ‘मोदी का परिवार’

    Modi Ka Parivar : जानिए क्यों कहा, मोदी ने अब हटा लें ‘मोदी का परिवार’
    👁️ 121 Views

    दिल्ली. BDC NEWS 11 June 2024
    Modi Ka Parivar : लोकसभा चुनाव में लालू के एक बयान के बाद नरेन्द्र मोदी फैंस ने ‘मोदी का परिवार’ सोशल मीडिया हैंडल पर जोड़ लिया है। मोदी ने कहा चुनावी अभियान के दौरान मेरे प्रति स्नेह जताते हुए आपने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘मोदी का परिवार’ जोड़ा। इससे मुझे बहुत ताकत मिली। भारत की जनता ने एनडीए को लगातार तीसरी बार बहुमत दिया है, जो एक तरह का रिकॉर्ड है और हमें अपने देश की भलाई के लिए काम करते रहने का जनादेश दिया है।
    हम सभी के एक परिवार होने का संदेश दिए जाने के बाद मैं एक बार फिर भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं और आग्रह करता हूं कि अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ हटा दें। डिसप्ले का नाम बदल सकता है। लेकिन भारत की प्रगति के लिए प्रयास करने वाले एक परिवार के रूप में हमारा बंधन मजबूत और अटूट बना हुआ है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *