Headlines

    Damoh Crime News : पत्नी पर डीजल डालकर, चूल्हे में धकलने वाला पति 12 घंटे के अंदर पहुंचा सलाखों के पीछे

    Damoh Crime News
    👁️ 165 Views


    BDC NEWS रंजीत अहिरवार. दमोह 09 May 2024
    Damoh Crime News : सात मई 2024.. घटना स्थल ग्राम घुटकुंआ… पति ने पत्नी को डीजल डालकर चूल्हे में धकेला। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी पति सलाखों के पीछे पहुंच गया है। घटना से गिरफ्तारी तक महज 12 घंटे लगे हैं।

    क्या है पूरा मामला

    पुलिस को सूचना मिली कि 07/05/2024 को नोहटा थाना क्षेत्र ग्राम घुटकुंआ से रेखा लोधी पति सत्येन्द्र सिंह लोधी निवासी ग्राम घुटकुआ की आग से जलकर जिला अस्पताल दमोह से रिफर होकर जबलपुर इलाज के लिए आई है। सूचना पर तस्दीक के लिए पुलिस जबलपुर पहुंची। आहता रेखा लोधी के बयान लिए। रेखा ने बताया कि पति सत्येन्द्र सिंह लोधी द्वारा मुझे जान से मारने की नियत से डीजल डालकर एवं चूल्हे मे धकेल दिया था, जिससे वह जली है। थाना नोहटा में अपराध क्रमांक 272/24 धारा 307 भादवि की कायमी की गई।

    थाना स्तर पर बनी थी टीम

    मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर टीम बनाई गई, टीम ने आरोपी पति सत्येन्द्र सिंह लोधी (30) को कायमी के 12 घंटे के अंदर ग्राम घुटकुआ थाना नोहटा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी मनीष यादव सत्येन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक, गनेश प्रसाद, आरक्षक रविन्द्र प्रजापति, रोहित राजपूत, कुलदीप सोनी, 372 माणिवालेप्पा की भूमिका रहीं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *