Headlines

Sone Rate Today : सोना के रेट 70 हजार के करीब, चांदी में भी उछाल

Sone Rate Today 2 April 2024
👁️ 132 Views

BDC NEWS.
Sone Rate Today 2 April 2024: दो अप्रैल मंगलवार को एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों में उछाल आया है। 22 कैरेट सोने की कीमत 63 हतार 760 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 69,540 रुपये हैं। इंडिया गोल्ड मार्केट में कैरेट सोने की कीमत 67 हजार 470 रुपये पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 78 हजार 700 रूपये हो गई है।


हॉल मार्क जरूर देंखे
सरकार ने 1 जुलाई 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है। अब गोल्ड पर तीन तरह के चिन्ह होते हैं। इनमें BIS लोगो, प्योरिटी का ग्रेड और 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड जिसे HUID भी कहा जाता है। 24 कैरेट का गोल्ड सबसे प्योर होता है, लेकिन 24 कैरेट के गोल्ड के गहने नहीं बनाए जाते हैं। ज्वैलरी के लिए 18 से 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप शुद्ध सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो हॉलमार्क जरूर देखें। अगर हॉलमार्क ज्वैलरी नहीं है तो सोने खरीदारी नहीं करनी चाहिए।

जानिए कैरट में सोने की शुद्धता
24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है। 24 कैरट सोना ही सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे को मिलाया जाता है, जिससे 22 कैरट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *