Headlines

    Bairagarh Bhopal Cloth Market : सस्ते से सस्ता, महंगे से महंगा

    Bairagarh Bhopal Cloth Market : सस्ते से सस्ता, महंगे से महंगा
    👁️ 737 Views

    संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
    Bairagarh Bhopal Cloth Market :बैरागढ़ क्लाथ मार्केट सस्ते कपड़े, साड़ियों एवं शादी के फैंसी कपड़ों के लिए जाना जाता है। यहां महंगे से महंगे कपड़ों की रेंज भी मौजूद है, लेकिन प्रदेश में कम मुनाफा और ज्यादा खपत की व्यापारियों की सोच इस बाजार को अन्य क्लाथ मार्केट से अलग करती है। प्रदेश में कपड़ा बाजार के नजरिये से यह इंदौर के बाद दूसरे नंबर पर आने वाली मंडी है।
    बैरागढ़ कपड़ा बाजार केवल भोपाल या स्थानीय ग्राहकों की पंसद नहीं है। यहां दूर-दूर से साड़ी, लहंगे, रेडिमेट कपड़े खरीदने लोग आते हैं। राजधानी के आसपास के शहरों की व्यापारिक पूर्ति भी यह बाजार करता है। 80 रूपये से साड़ियां शुरू हो जाती हैं, हालांकि महंगे से महंगे कपड़े भी यहां मिल जाते हैं। बैरागढ़ में दूल्हा और दुल्हन के सामान, साड़ी, बच्चों और बड़ों के कपड़े के साथ घर की चीजें भी कम दाम में अच्‍छी क्‍वालिटी में खरीद सकते हैं। चाहे अमीर हो या गरीब सभी बैरागढ़ मार्केट में खरीदारी करने आते हैं।
    ज्यादा खपत कम मुनाफा
    यह कहा जाता है जो रेट बैरागढ़ क्लाथ मार्केट में मिल जाते हैं, कहीं ओर नहीं मिल पाते। फैशन और रेट की हर मांग यह शहर पूरा करता है। व्यापारियों को कहना है जब से बैरागढ़ में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुईं तब से आज तक ज्यादा माल खपा कर कम मुनाफा हम कमाते हैं। हमारी कामयाबी का राज भी यह है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *