उपचुनाव प्रचार से नरोत्तम के गायब होने पर सवाल

उपचुनाव प्रचार से नरोत्तम के गायब होने पर सवाल
👁️ 121 Views

भोपाल। 22 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के उपचुनाव में निष्क्रिय होने के मामले को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रया आई है।  कांग्रेस ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा को उपचुनाव में हार का इल्म है। प्रचार से प्रभात झा जैसे सीनियर लीडर के दूर होने पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाया है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव ने कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा प्रदेश के सबसे समझदार नेता हैं। उन्हें इस बात का अच्छी तरह से इल्म है कि उपचुनाव में चारों सीट बीजेपी हार रही है। इसलिये प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा इन दिनों केवल कांग्रेस को कोसने में लगे हुए हैं, ऐसा लगता है राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह का जाप उनकी ड्यूटी हो गई है, जो वह हर दिन सुबह मीडिया के सामने पूरी करते हैं। रामस्वरूप यादव ने भाजपा से सवाल किया है कि प्रदेश के भाजपा के सबसे बड़े सीनियर नेता प्रभात झा कहां लापता हो गए हैं। प्रभात झा प्रदेश से लेकर नेशनल स्तर पर कहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं। तंज भरे अंदाज में रामस्वरूप ने कहा कि मैं नरोत्तम मिश्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं, जिस मकसद में वह लगे हैं उसमें कामयाब हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *