Headlines

कांग्रेस … पंजाब में हरीश की जगह हरीश तैनात किए किए गए

कांग्रेस … पंजाब में हरीश की जगह हरीश तैनात किए किए गए
👁️ 187 Views

पंजाब। 22 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज

CONGRESS  ने पंजाब में हरीश रावत की जगह हरीश चौधरी पर भरोसा जताया है। एक बार फिर हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।  चाैधरी राहुल गांधी के साथ मसले को सुलझाने में जुटे हुए थे।

चौधरी ही क्यों?
हरीश चौधरी ने हाल में पंजाब कांग्रेस में मची कलह के दौरान राहुल गांधी और प्रदेश के नेताओं के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पूर्व महासचिव और 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब मामलों के प्रभारी रह चुके चौधरी ने पिछले कुछ दिनों में सिद्धू और चन्नी के बीच मतभेद कम करने में भूमिका निभाई है। बताया जाता है कि चौधरी ने कैप्टन को हटाने के लिए जमीन तैयार की थी। हालांकि, खुद उन्होंने इसे बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि पंजाब कांग्रेस में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *