👁️ 110 Views
नई दिल्ली। 06 अक्टूबर 2021 बीडीसी न्यूज ब्यूरो
देश के 11.56 लाख रेल कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी आई है। केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का एलान
किया है। मोदी कैबिनेट ने दीवाली से पहले रेल कर्मचारियों को बोनस देने को मंजूरी दी है।
त्योहारों से पहले रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अराजपत्रित रेल कर्मचारियों (आरपीएफ/आरपीएसएफ कर्मियों को छोड़कर) को 78 दिनों के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 11.56 लाख अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को लाभ होगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज यह जानकारी दी।