Headlines

    श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट को लेकर फैसला, तीन साल रहेगा कार्यकाल

    श्री झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट को लेकर फैसला, तीन साल रहेगा कार्यकाल
    👁️ 198 Views

    एक व्यक्ति दो टर्म के बाद नहीं बन सकेगा अध्यक्ष

    हिरदाराम नगर। बीडीसी न्यूज
    झूलेलाल मंदिर में संविधान समिति बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता दयाल डेटानी ने की। समिति के सदस्य प्रतापराम तेजवानी नरेश पारदासानी शामिल हुए। साथ ही यहां पर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष नानक चंदनानी उपस्थित हुए।

    इस अवसर पर संविधान में किए गए संशोधन की जानकारी देते हुए संविधान समिति के अध्यक्ष डेटानी ने बताया की झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में एक-एक पहलू पर गंभीरता से विचार किया गया, जिसके बाद संविधान समिति ने तय किया की झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट में अधिकतम 21 सदस्य बनाए जाएंगे। दो संरक्षक, एक सलाहकार बनाए जाएंगे। पदाधिकारियों में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और आडिटर के पद रहेंगे। साथ ही मंदिर ट्रस्ट में सात कार्यकारणी सदस्य बनाए जाएंगे।

    संविधान समिति में यह पारित किया गया की झूलेलाल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारणी का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। एक अध्यक्ष दो कार्यकाल से अधिक नहीं रहेगा। जल्द ही झूलेलाल मंदिर की साधारण सभा की बैठक रखकर सभी सदस्यों को संविधान सभा के लिए गए निर्णय से अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की रुप रेखा तय की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *