दीपोत्सव की बधाई.. इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।
धनतेरस 22 अक्टूबर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
छोटी दिवाली 23 अक्टूबर
इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।
दिवाली 24 अक्टूबर
फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 01 घंटा 23 मिनट
काली चौदस 23 अक्टूबर को
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी। मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
Holi Eye care tips 2026 खूब खेलें रंग, लेकिन आंखों और त्वचा का रखें ख्याल
हेल्थ डेस्क BDC News | BhopalonlineHoli Eye care tips 2026 आओ रंगोत्सव के लिए हो जाओ तैयार.. खूब खेलना होली। लेकिन रखना यह ख्याल कहीं रंग खेलना आपको भारी न पड़ जाए। हम आपकों बताते हैं रंग खेलते समय किसी बात का रखना है ख्याल.. साफ पानी से आंखों को धो लें होली खेलते समय…
Holi 2026 Date: होली कब है 3 या 4 मार्च? होलिका दहन का सही मुहूर्त
हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ‘होली’ को लेकर साल 2026 में तिथियों के गणित के कारण कुछ असमंजस की स्थिति बन रही है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, साल 2026 में पूर्णिमा तिथि और…
होली स्किन केयर गाइड: हर्बल रंगों का महत्व और विशेषज्ञों के बेहतरीन सुझाव
होली पर करें हर्बल रंगों का इस्तेमाल: रंग खेलने से पहले और बाद में ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह खुशियों, आपसी मेल-मिलाप और वसंत के स्वागत का प्रतीक है। हालांकि, आधुनिक समय में पारंपरिक फूलों के रंगों की जगह हानिकारक रसायनों (Chemicals) ने ले ली…