दीपोत्सव की बधाई.. इस साल दीपावली 24 अक्टूबर है एक विशेष संयोग के साथ। छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जाएगी। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की तारीखों को लेकर नया स्वरूप बन रहा है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर को है। इसके बाद छोटी और बड़ी दिवाली 24 अक्टूबर को।
धनतेरस 22 अक्टूबर
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट से हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 23 अक्टूबर शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा।
छोटी दिवाली 23 अक्टूबर
इसके बाद 23 अक्टूबर को ही शाम 6 बजकर 04 मिनट से ही चतुर्दशी तिथि की शुरुआत हो जा रही है, जिसका अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समापन होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर 24 अक्टूबर को छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा।
दिवाली 24 अक्टूबर
फिर 24 अक्टूबर को ही शाम 05 बजकर 28 मिनट से अमावस्या तिथि लग जा रही है, जो 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। वहीं 25 अक्टूबर को शाम में यानी प्रदोष काल लगने से पहले ही अमावस्या समाप्त हो जा रही है। ऐसे में दिवाली का पर्व इस दिन नहीं मनाया जाएगा, बल्कि 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।
नरक चतुर्दशी शुभ मुहूर्त
अभ्यंग स्नान मुहूर्त- 24 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 08 मिनट से सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक
अवधि – 01 घंटा 23 मिनट
काली चौदस 23 अक्टूबर को
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर काली चौदस भी मनाई जाती है। इसमें मध्यरात्रि में मां काली की पूजा की जाती है। काली पूजा रात में होती है ऐसे में 23 अक्टूबर को काली चौदस की पूजा की जाएगी। मुहूर्त रात 11 बजकर 42 मिनट से 24 अक्टूबर को रात में 12 बजकर 33 मिनट तक।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
13 अप्रैल 2026 पंचांग, राशिफल और मूलांक भविष्यफल
आज का पंचांग (Panchang: 13 April 2026) ज्योतिष डेस्क।BDC News | bhopalonlie.org आज सोमवार का दिन और वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। जाने आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और कह रहे हैं तारे-सितारे। विवरण मान वार सोमवार (Monday) तिथि एकादशी (रात्रि 11:24 तक, तत्पश्चात द्वादशी) नक्षत्र शतभिषा (दोपहर 01:15 तक, फिर पूर्वाभाद्रपद)…
चंद्र ग्रहण 2026: पक्ष दोष लाएगा युद्ध, मंदी और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को हमेशा से ही बड़े परिवर्तनों का सूचक माना गया है। लेकिन जब 15 दिनों के भीतर दो ग्रहण (सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण) लगते हैं, तो इसे ‘पक्ष दोष’ कहा जाता है। 3 मार्च 2026 को होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण इसी श्रेणी में आ रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के…
महाशिवरात्रि: बड़वाले महादेव मंदिर से निकली बारात, मुख्यमंत्री ने खींचा रथ भोले बाबा का
भोपाल | BDC News | bhopalonline.org मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नागरिकों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अभिषेक किया। वे…