Headlines

    कड़ाके की ठंड.. पारा 5.4 डिग्री पर आया, भोपाल में भी बदला स्कूलों का समय

    कड़ाके की ठंड.. पारा 5.4 डिग्री पर आया, भोपाल में भी बदला स्कूलों का समय
    👁️ 264 Views

    Somil Tiwari | भोपाल. BDC News
    भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलोंं का टाइम बदल दिया गया है। स्कूलों की टाइमिंग को लेकर भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षा सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

    बता दें इंदौर का तापमान रविवार रात 7.2 डिग्री पहुंच गया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्कूलों का समय बदलकर 18 नवंबर से सुबह 9 बजे से करने के आदेश दे दिए। सागर में नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन 9 बजे के पहले और कक्षा 6 से 12 तक सुबह 8.30 बजे से पहले नहीं होगा। शहडोल में भी कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

    WhatsApp%20Image%202025 11 17%20at%208.46.04%20PM

    सभी स्कूल 9 बजे से लगेंगे

    सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। हालांकि सोमवार रात कई स्कूलों ने स्कूल समय मेंं बदलाव मंगलवार से करने की बात कही है। अभिभावकों का कहना है कि ठंड के तेवरों को देखते हुए, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए थे, जो स्कूल आदेश का पालन न करें उन पर कार्रवाई करना चाहिए।

    भोपाल में पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस

    भोपाल और इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, बैतूल और मलाजखंड में शीतल दिन रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में भोपाल में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इंदौर में 25 नवंबर 1935 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

    पचमढ़ी से ठंडा रहा भोपाल-इंदौर

    आठ नवंबर से भोपाल, इंदौर, राजगढ़ लगातार तीव्र शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। इसके विपरीत हिल स्टेशन पचमढ़ी और ग्वालियर के तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो रही।  उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के साथ ही राजस्थान से शुष्क सर्द हवाएं भी आ रही हैं, जो राजगढ़ से भोपाल होकर पश्चिमी दिशा में इंदौर की तरफ जा रही हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *