Headlines

    MP Weather Today : भट्‌टी की तरह तपे,भोपाल समेत प्रदेश के कई शहर

    MP Weather Today : भट्‌टी की तरह तपे,भोपाल समेत प्रदेश के कई शहर
    👁️ 209 Views

    भोपाल. BDC NEWS सौमिल 26 May 2024

    MP Weather Today :  भट्टी तरह तप रहे हैं राजधानी भोपाल समेत सूबे के कई शहर। रविवार को नौ तपा के दूसरे दिन गर्मी के तेवर झुलसाने वाले रहे। भोपाल में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सड़कों पर गर्मी का कर्फ्यू नजर आया। जरूरी काम से जाने वाले ही घरों से बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके। देश के 10 जिलों में गर्म हवाएं चलीं। हवाओं के थेपेड़ों ने लोगों का हलकान किया।

    राजधानी में भोपाल में रविवार का दिन कैसा रहेगा इसका अहसास सुबह से ही होने लगा था, दिन चढ़ने के साथ चूभने वाली धूप थी। झूलसाने वाली धूप थी। अधिकत तापमान 45 डिसे को छू रहा था। रात आठ बजे तक हवाएं कह रहीं थीं बाबू गर्मी है गर्मी… Bhopal में नगर निगम शहर के राहों पर फॉगिंग से पानी का छिड़काव और फॉगिंग कर रहा है। साथ ही ट्रेफिक सिग्नल पर रूकने का समय आधा कर दिया गया है। कई जगह चौराहों पर छांव के लिए तंबू लगाए गए है।

    @ 45 डिग्री सेल्सियस

    लू के हालात
    राजगढ़, मुरैना, श्योपुरकलां, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़ में लू के हालात रहे।

    ऑरेंट अलर्ट
    मौसम विभाग ने झाबुआ, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन, इंदौर, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ में ऑरेट अलर्ट दिया था।

    भोपाल, विदिशा, सीहोर, नरसिंहपुर, रायसेन, उमरिया जिले में येलो अलर्ट जारी किया था। 

    गर्मी के तेवरों पर सीएम के निर्देश

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जारी लू एवं भीषण गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर प्रदेशवासियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है एवं लू का प्रकोप बना हुआ है। बहुत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। जरूरमंद लोगों को अपने जल स्रोतों से जल उपलब्ध कराएं। जो लोग कठिनाई में हैं, उनकी मदद करें। पौधें, पशु पक्षी आदि को भी इस कठिन दौर में जल का सहारा दें। यह हमारा प्रकृति से जुड़ने का संवेदनशील और सरल तरीका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *