Headlines

    Madhya Pradesh Weather : मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक, हवाएं और बारिश का अलर्ट

    Madhya Pradesh Weather : मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक, हवाएं और बारिश का अलर्ट
    👁️ 154 Views

    Somil. BDC NEWS 27 April 2024

    Madhya Pradesh Weather : मध्य प्रदेश में एक ओर जहां तापमान में उछाल आ रहा है, वहीं बेमौसम बारिश (Rain) हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, शनिवार को राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश के आसार हैं।

    यहां बारिश का रेड अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुमान : 27 अप्रैल यानी शनिवार को विदिशा, बैतूल, अलीराजपुर, उज्जैन, इंदौर, अशोकनगर, खंडवा, शाजापुर, देवास, सीहोर, आगर मालवा, रतलाम, राजगढ़, नर्मदापुरम, जबुलपर जिलों में तेज हवाओं चल सकती हैं। बारिश के भी आसार हैं।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर

    पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के सक्रिय होने से मौसम का मूड स्थिर नहीं रह पा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

    42 के पार पहुंचा पारा

    हालांकि प्रदेश में तापमान के तेवर भी कुछ हिस्सों में हलकान कर रहे हैं। शुक्रवार को रीवा और सतना में दर्ज किया गया. रीवा और सतना में पारा 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ कई जिलों में तापमान 40 डिग्री रहा।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *