Headlines

    बैरागढ़ में पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, ई-रिक्शा चालक घायल

    बैरागढ़ थाना
    👁️ 176 Views

    भोपाल. BDC NEWS

    बैरागढ़ (संत नगर) में पुरानी रंजिश के चलते एक चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय ई-रिक्शा चालक कपिल मेघानी, जो गांधी नगर थाना क्षेत्र का निवासी है, पर ऑटो चालक दुर्गेश ने हमला किया। पुलिस ने बताया कि कपिल मेघानी और दुर्गेश के बीच पुरानी दुश्मनी थी। बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर दोनों का सामना होने पर दुर्गेश ने पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब कपिल ने इसका विरोध किया, तो दुर्गेश ने धारदार हथियार से उसकी कमर और कंधे पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल कपिल मेघानी को तत्काल संत सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से पुलिस को घटना की सूचना मिली। एएसआई रतिराम सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ धारा 94/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *