Headlines

    अनाज व्यापारियों की नई टीम का स्वागत

    अनाज व्यापारियों की नई टीम का स्वागत
    👁️ 231 Views

    – बोरवन क्लब ने किया सम्मान
    हिरदाराम नगर। BDC news
    हाल ही में गठित अनाज व्यवसाय संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्यों का बोरवन क्लब ने सम्मान किया। कार्यक्रम बोरवन पार्क में आयोजित किया गया।
    क्लब ने बैरागढ़ दाल ऑयल एंड ग्रेन मर्चेंट के संस्थापक रामचंद्र सभनानी, अध्यक्ष जगदीश आसवानी,उपाध्यक्ष रामचंद पारदासानी,महासचिव ललित सभनानी, कोषाध्यक्ष प्रभदास मूलचनादनी,मुख्य सलाहकार नरेश पारदासानी का सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम के मुख्य मेहमान चंद्र प्रकाश इसरानी ने कहा कि अध्यक्ष जगदीश आसवानी के नेतृत्व में व्यापारिक उन्नति के काम होंगे और समस्याओं का समाधान होगा। आसवानी ने कहा कि व्यापारियों को संरक्षण हमारी प्राथमिकता रहेगी। नगर के अन्य व्यवसायिक संगठनों के साथ हमारा ताल-मेल रहेगा। कार्यक्रम का संचालन नरेश परदासानी और आभार प्रदर्शन क्लब के संस्थापक कन्हैयालाल इसरानी ने किया। कार्यक्रम में शेटी चंदनानी,सुनील दादलानी,मुख्य सलाहकार अनिल आसवानी, गुलाब जेठानी,नरेश चंदनानी,प्रकाश हरिओम,कमल खिलरानी,गोरधन रायसिंघानी,वन रक्षक दीपक जैन,चंद्र आसवानी,हरीश बिनवाणी,रवि नारायण सत्तानी व अन्य मौजूद रहे।

    बोरवन पार्क पर
    खर्च होंगे 65 लाख
    हिरदाराम नगर। 65 लाख की लागत से होने वाले बोरवन पार्क के विकास कार्यों के लिए सुबह भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पार्क में चैनलिंग फेंसिंग, बाक्स कलवर्ट, कर्व्ड स्टोन और योगा शेड का निर्माण होना है। विकास कार्य की घोषणा विधायक ने बीते दिनों की थी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *