Headlines

    पारंपरिक पोशाक का प्रदर्शन किया छात्राओं ने

    पारंपरिक पोशाक का प्रदर्शन किया छात्राओं ने
    👁️ 121 Views

    हिरदाराम नगर। BDC NEWS
    संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने 16 सितंबर 2022 को छात्राओं के लिए पारंपरिक पोशाक प्रतियोगिता का आयोजन किया।जहां उन्होंने भारत में पहने जाने वाले रंगीन परिधानों का प्रदर्शन किया। भारत अपनी संस्कृति और रंगीन परिधानों के लिए जाना जाता है जो क्षेत्र की विभिन्न भौगोलिक, जलवायु और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भिन्न होते हैं।
    इन पोशाकों की अपनी कहानियां हैं जो इसे पहनने वालों के लिए एक सामान्य पहचान और आनंदमय बंधन बनाने का काम करती हैं। इस प्रतियोगिता की थीम कलर्स ऑफ इंडिया थी जिसमें छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक पोशाक पहनी थी – जैसे कि बंगाली, गुजराती, असमिया कश्मीरी, पंजाबी, महाराष्ट्रीयन आदि।
    इस प्रतियोगिता को भोपाल- प्रसिद्ध फैशन स्टोर कारीगरी की मालिक सैली वलेचा जी ने जज किया। कल्चरल क्लब के सदस्यों ने डॉ. कोमल तनेजा के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया एवं विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। संस्थान के प्रबंध निदेशक हीरो ज्ञानचंदानी एवं निदेशक डॉ. आशीष ठाकुर ने छात्राओं को बधाई दी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *