- झूलेलाल के जयकारों से गुंजायमान हुआ मेला प्रांगण
- महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों से किया स्वागत
- पहले दिन दिखा लघु सिंध का नजारा
हिरदाराम नगर (भोपाल)
BDC News | bhopalonline.org
सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘सिंधी मेले’ का शुभारंभ शनिवार को राजधानी में बेहद हर्षोल्लास के साथ हुआ। मेले के पहले ही दिन नारी शक्ति का उत्साह देखने को मिला।
अतिथियों का शाही स्वागत
मेले के द्वार खुलते ही स्वागत की कमान महिलाओं ने संभाली। प्रांगण में प्रवेश करने वाले प्रत्येक आगंतुक का स्वागत महिलाओं द्वारा गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर पारंपरिक अंदाज में किया गया। उद्घाटन सत्र की सबसे मनमोहक प्रस्तुति सिंधी मेला समिति के महिला मंडल द्वारा दी गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर भगवान झूलेलाल का पवित्र ‘बहराना साहब’ धारण कर पारंपरिक ‘सिंधी छेज नृत्य’ किया। इस दृश्य ने न केवल मेले के पारिवारिक माहौल को मजबूत किया, बल्कि सिंधी संस्कृति की जीवंत झलक भी पेश की।

भक्ति और मनोरंजन का संगम
मेले की औपचारिक शुरुआत भगवान झूलेलाल की भव्य आरती के साथ की गई, जिसमें पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बच्चों के लिए ‘फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन’ का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों ने अपनी मासूमियत और प्रतिभा से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।
शाम को संगीत की महफिल जमी, जहां मुंबई से आए सुप्रसिद्ध कलाकार करण खेमानी ने मंच संभाला। उन्होंने एक से बढ़कर एक सिंधी गीतों और सूफी कलामों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मेला प्रांगण थिरकने पर मजबूर हो गया।

प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका
मेले की सफलता में केवल सांस्कृतिक ही नहीं, बल्कि व्यवस्थापकीय मोर्चे पर भी महिलाओं का दबदबा रहा। खान-पान (फूड स्टाल) से लेकर अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बखूबी की गई, जिससे आगंतुकों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
समिति ने जताया आभार
मेले के सफल प्रथम दिन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी एवं महासचिव नरेश तलरेजा ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेला सिंधी समाज की एकता और संस्कृति को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है।
लेटेस्ट अपडेट
- सीलिंग कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए व्यापारी, विधायक से मिले, एक्स एमएलए ने सीएम को लिखी चिट्ठी

- बैरागढ़ में नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई, 8 प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा

- विजय शाह बने रहेंगे मंत्री, विवादित बयान पर नहीं चलेगा कोई केस

- Gold Silver Price Today 1 September: सोना फ्लैट, चांदी चमकी, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

- शेयर बाजार सुस्त शुरुआत के बाद फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

- 1 September 2026 Panchang | मेष से मीन राशिफल और मूलांक 1 से 9 फल

- शटर गिरने का डर… सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी लामबंद, बनाया महासंघ

- मानसून सत्र का हंगामेदार समापन: लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट में स्थगित, राज्यसभा में हल्द्वानी के मुद्दे पर गरमागरम बहस

