Santnagar News : एक हजार बच्चों ने एक साथ किया चालीसा पाठ

Santnagar News : एक हजार बच्चों ने एक साथ किया चालीसा पाठ
👁️ 341 Views


भोपाल. BDC NEWS
Santnagar News: संस्कार विद्यालय में हर मंगलवार प्रार्थना सभा की शुरूआत हनुमान चालीसा पाठ से होती है। एक हजार बच्चों के साथ विशिष्ठजन चालीसा का पाठ करते हैं। मंगलवार को भी चालीसा पाठ की परंपरा का निर्वहन हुआ।


संस्था कि सचिव बसंत चेलानी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को हनुमान चालीसा याद हो गयी है अब इसका अर्थ भी समझने की आवश्यकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से बल और बुद्धि का विकास होता है।


कार्यक्रम में बालरंग में भाग लेने वाले एवं विजय दिवस पर नाटक प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर संस्था के चन्दर नागदेव, श्याम कुमार रूघानी प्राचार्य आरके मिश्रा, प्रधानाचार्य मृदुला गौतम, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे।

भोपाल डॉट कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *