संत नगर बुलेटिन @ 7 PM 04 May 2024

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

संत हिरदाराम नगर की खबरों के लिए क्यों हो सुबह का इंतजार.. हर शाम अपडेट करता @ BDC NEWS 7PM

संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में भोपाल संसदीय सीट पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्दे नजर नजर संतनगर पुलिस और अर्धशास्त्र बल चार दर्जन से भी बल द्वारा संत नगर में निकाल फ्लैग मार्च किया, जो बैरागढ़ थाना से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, आरा मशीन रोड, बेटा गांव, राहुल नगर, विद्यासागर स्कूल, रोड प्रेम रामचंदानी मार्ग, चंचल चौराहा से होते हुए थाना परिसर लौटा। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस फ्लैग मार्च के जरिये चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को संदेश दे रही है. इसी के चलते स्थानीय पुलिस, जिला पुलिस बल, क्यूआरएफ, एसएएफ के जवान फ्लैग मार्च करते हैं।

संत हिरदाराम नगर BDC NEWS
गुरुवार को ही यूथ कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय बैरागी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जॉइन की थी। शुक्रवार को भोपाल कांग्रेस सचिव किशोर साधवानी ने भाजपा ज्वॉइन कर ली है। साधवानी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समग्र विकास एवं कल्याण की नीतियों से प्रभावित होकर दोनों ही युवा नेताओं ने राष्ट्रवाद को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। निश्चित ही भाजपा के विचार संस्कारों के साथ जन सेवा के भाव से आप समाज कल्याण की दिशा में काम करेंगे।

संतनगर के वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाता पर्ची बांटने का काम जारी है। संतनगर लक्ष्मण नगर में कार्यकर्ताओं ने पर्ची वितरण कर पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पक्ष में मतदान की अपील की। अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान जारी है।

संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
सिंधी समाचार पत्र हिन्दवासी (मुंबई) की संपादक शोभा लालचंदानी एवं अखिल भारत सिंधी बोली व साहित्य सभा के सांस्कृतिक अध्यक्ष चन्द्र सावलानी निधन पर पूज्य सिंधी पंचायत, संतनगर ने दुःख जताया है। पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी ने कहा कि जहां बहन शोभा लालचंदानी सिंधियत की शेदाई, सिंधु संस्कृति की उपासक, संपादक के साथ प्रोफेसर थीं। हाल ही में उन्होंने सिंधी फिल्म आखिरी ट्रेन की निर्माता भी बनी हैं। शोभा लालचंदानी देश, विदेश की महान सशख्सियत की धनी थीं। अखिल भारत सिंधी बोली एवं साहित्य सभा दिल्ली के सांस्कृतिक अध्यक्ष चन्द्र सावलानी, अहमदाबाद में अंतिम सांस ली। उन्होंने सिंधु संस्कृति एवं सभ्यता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कराए। उनके निधन पर सिंधी समाज में शोक व्याप्त है। दोनों हस्तियों को पंचायत के महासचिव माधू चांदवानी, संरक्षक हीरो भाऊ ज्ञानचंदानी के अतिरिक्त संत नगर के तमाम साहित्यकारों ने दुःख प्रकट किया है।

संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
लालघाटी मार्ग स्थित एक गार्डन के स्वीमिंग पुल में शुक्रवार रात हुई घटना पर चिंता जताते है। सभी मैरिज गार्डन की जांच एवं नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की गई है। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने एक बयान में कहा है कि जिस स्वागत गार्डन के स्वीमिंग पुल में दो बच्चे डूबे हैं। वहां कोई सुरक्षा कर्मी नहीं था। गार्डन में पहले फुव्वारा था। हाल ही में स्वीमिंग पुल बना लिया गया। देवानी ने कहा जो भी मैरिज गार्डन एवं रिसोर्ट पर स्वीमिंग पुल चला रहे है उनको एक सिक्यूरिटी गार्ड अलग से तैनात करना चाहिए जिससे घटना घटित न हो। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा आडिट की मांग की है। नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


संत हिरदाराम नगर BDC NEWS

मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन देशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है, 24 अप्रैल को शुरू हुए शिविरों की श्रृंखला में पांच मई रविवार को राजधानी भोपाल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। रक्तदान शिविर के लिए जोनल इंचार्ज एवं ब्रांच संयोजक अशोक जुनेजा ने बताया है कि सुबह 10 से शाम 4 बजे तक डी मार्ट के पास, जहांगीराबाद, भोपाल निरंकारी सत्संग भवन में शिविर आयोजित किया गया है। शासकीय हमीदिया ब्लड बैंक को शिविर में दान मिला हुआ रक्त दिया जाएगा।


संत हिरदाराम नगर BDC NEWS
जयपुर से स्वामी भगत प्रकाशजी अपनी संत मंडली के साथ संतनगर आ रहे हैं। वह प्रेमप्रकाश आश्रम बैरागढ़ में 8 मई को सत्संग करेंगे। शाम पांच से सात बजे तक सत्संग सभा होगी। कार्यक्रम के प्रवक्ता बसंत चेलानी एवं आश्रम के सेवाधारी सतीश टहिलयानी ने बताया कि प्रेम प्रकाश कॉलोनी, एम.पी.ई.बी. ऑफिस के पास सद् वचनों के श्रवण का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *