संतनगर इवनिंग बुलेटिन BDC NEWS @ 7PM

संतनगर इवनिंग बुलेटिन BDC NEWS @ 7PM
👁️ 220 Views

संतनगर की खबरों के लिए सुबह का क्यों हो इंतजार.. हर शाम सात बजे BDC NEWS @ 7PM पर हों अपडेट

03

संतनगर। BDC NEWS

इसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे मनाया। प्रभु यीशु के संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया। सीएमएस स्कूल परिसर में स्थापित चर्च में शुभ शुक्रवार पर इसाई धर्म गुरूओं ने कहा कि आज ही के दिन यीशु मसीह को क्रुस पर चढ़ाया गया। क्रुस पे से यीशु मसीह ने सात वाणियाँ कहीं। इसाई समाज के प्रमुख डॉ. मेनिस मैथ्यूज़ ने बताया की सभी चर्चां में गुड फ्राईडे के दिन सात वाणियों पर प्रकाश डाला जाता है। लोग उपवास के साथ गिरजाघरों में प्रार्थना करते हैं। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को व्यर्थ न जाने की शपथ लेते हैं। गुड फ्राइडे के दिन सभी धर्म गुरूओं द्वारा प्रार्थना, आराधना एवं शुभ संदेश दिया जाता है। विशप सी.पी. सिंह, रेव. सैम फ्रांसेस, डेविड पगारे, पास्टर डेनी, पास्टर आमोस, रेव. एडविन नथानियल, पास्टर प्रभाकर, मैथ्यू वरगिस, पास्टर डेनियल ज़ोन, पास्टर सी.पी. मैथ्यू ने अपना-अपना गुड फ्राइडे का संदेश दिया।

023

संतनगर। BDC NEWS
संत हिरदाराम नगर। लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, एल.वी.एस प्ले ग्रुप स्कूल एवं वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूलों का वार्षिक परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी, संचालक योगेश हिंगोरानी, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी मौजूद रहे।

01

संतनगर। BDC NEWS

सिंधु नवजागरण समिति द्वारा 36 वां चैतीचांद पर सिंधी सांस्कृतिक संध्या व सिंधी मेला 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक रमेश वाधवानी और स्वागताध्यक्ष सुरेश चोटरानी को बनाया गया है। समिति के माधु चांदवानी ने बताया कि सिंधी सांस्कृतिक संध्या व सिंधी मेले रात आठ बजे साधु वासवानी स्कूल ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा।

04

संतनगर. BDC NEWS

सीहोर रोड स्थित कोलूखेड़ी स्थित हरि चेतन आश्रम में होली एवं रंगपंचमी मिलन कार्यक्रम 30 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिंधी भगत, गीत संगीत के अलावा रंग गुलाल का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ साहिब भी होगा। यहां भगवान श्रीकृष्ण की अनुयाई संस्था स्कान के भी कई जाने माने कथावाचक एवं संत महात्मा आयोजन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *