संत नगर बुलेटिन @7 PM 21 April 2024

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

संत नगर की खबरों के लिए क्यों सुबह का इंतजार. हर शाम आपको अपडेट करता BDC NEWS @ बुलेटिन

संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
12 साल की विद्यालयीय यात्रा पूरी कर नवनिध से विदा लेने वाली छात्राओं का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। सोसायटी के चेयरमैन संत सिद्धभाऊ ने महाविद्यालय के स्वच्छंदता वाले वातावरण में विद्यालयीन संस्कार के साथ भविष्य की राह तय करने का आशीर्वाद दिया।
भाऊजी ने कहा आप हमेशा विद्यालय में अनुशासन में रही हैं। महाविद्यालय में स्वच्छंदतापूर्ण वातावरण मिलेगा। वहां जाकर ऐसे मित्रों का चयन करना है, जो हमें आगे बढ़ने में मदद करें। माता- पिता के त्याग को सामने रखकर सही निर्णय लें। कार्यक्रम की शुरूआत परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।


महाविद्यालय में अलग माहौल होगा
केएल रामनानी ने कहा कि विद्यालय के बाद महाविद्यालय में प्रवेश करना आपके जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत है। विद्यालय में शिक्षक व्यवहारिक ज्ञान और किताबी ज्ञान सिखाते हैं और आपके माता-पिता हर कदम पर आपका साथ देते हैं। महाविद्यालय में अपेक्षाएं अधिक हैं। स्वयं का आकलन खुद करना है।

मंजिल का निर्धारण करें
विद्यालय की प्राचार्य अमृता मोटवानी और संत कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या मीनू टहलयानी ने विचार रखे। विद्यालय द्वारा कक्षा 12वीं की छात्राओं को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं पौधे प्रदान किए गए। छात्राओं ने विद्यालयीन जीवन के अपने अनुभव साझा किए।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सोसायटी के उपाध्यक्ष हीरो ज्ञानचंदानी, सचिव घनश्याम बूलचंदानी, सह सचिव के. एल. रामनानी, अकादमिक डायरेक्टर गोपाल गिरधानी, मैनेजमेंट मेंबर के.एल. लुहाना, भगवान दामानी, मनोहर वासवानी, राजकुमार मूलचंदानी, उपप्राचार्य रेखा केवलानी, विद्या सागर पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मिष्ठी वासवानी व शाला परिवार के सदस्य मौजूद थे।

संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
भाजपा ने भोपाल संसदीय सीट के लिए प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत को सौंपी है। राजपूत संसदीय सीट की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 43 मंडलों एवं 2335 बूथ के प्रबंधन देखेंगे। मंडल एवं बूथ स्तर पर बैठकें शुरू कर दी हैं। सात मई को भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के पक्ष में मतदान कराने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। राजपूत का कहना है कि पार्टी ने जो ड्यूटी है, वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी करेंगे। इस बार भोपाल में जीत का नया रिकॉर्ड बनेगा।

संत हिरदाराम नगर। BDC NEWS
भारत-तिब्बत सहयोग मंच में संतनगर के चन्द्रशेखर तिवारी (राधे महाराज) को मध्यभरत प्रांत का मंत्री नियुक्त किया गया है। मंच तिब्बत की आजादी, कैलाश मानसरोवर की चीन के कब्जे से मुक्ति के लिए काम कर रहा है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉ इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। देश में जन जागरण अभियान चला रहा है। चंद्रशेखर तिवारी की नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की सहमति से की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *