संत हिरदाराम नगर (भोपाल)।BDC News|bhopalonline.org
राजधानी के संतनगर में आस्था और परंपरा का प्रतीक ‘राजा वीर विक्रमादित्य महोत्सव’ शुक्रवार रात से पूरी गरिमा के साथ शुरू हो गया। 20 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस चार दिवसीय उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई और बहराणा साहिब की पावन ज्योति प्रज्वलित की गई।
60 वर्षों की अटूट परंपरा
पिछले छह दशकों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव का पहला दिन समिति के उन दिवंगत पदाधिकारियों की स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने इस आयोजन को सींचने में अपना जीवन लगा दिया। शनिवार सुबह 11 बजे मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में शनिवार रात उल्हासनगर (मुंबई) के सुप्रसिद्ध सिंधी भक्ति गायक अनिल भगत अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे।
हिंदू संगठन और शक्ति पर जोर: रामेश्वर शर्मा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा, “भगवान हम सबको वह सामर्थ्य दें जिससे हिंदुओं का संगठन मजबूत हो। हमारे शौर्य और संस्कृति का सूर्य जहाँ तक फैला था, हमें उसे पुनः वहां तक पहुँचाना है।” इस दौरान विधायक ने मंदिर निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा भी की और इस संबंध में एमआईसी सदस्य राजेश हिंगोरानी से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
सिंधी समाज की आस्था का केंद्र
आयोजन समिति के प्रभारी अध्यक्ष किशोर तेजवानी और महासचिव जेठानंद मूलचंदानी ने बताया कि राजा विक्रमादित्य सिंधी समाज में अटूट श्रद्धा के प्रतीक हैं। चारों दिन सिंधी भक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कार्यक्रम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त अध्यक्ष गोबिंद गोयल ने भी समाज को पर्व की बधाई दी।
प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा नेता राम बंसल, बसंत चेलानी, पार्षद अशोक मारण, चंदू भैया, मूलचंद वीधानी, कमल वीधानी, राज मनवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रवि कुमार
यह भी पढ़ें…
- CBSE बोर्ड परीक्षा में ‘म्यूजिकल’ ट्विस्ट: गणित के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही बजने लगा गाना, मचा हड़कंप!

- Fuel Supply Update: भारत में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, जनता को घबराने की जरूरत नहीं

- असम में सड़कों का जाल: पीएम मोदी ने किया ‘असम माला 3.0’ का भूमि पूजन, 3200 करोड़ से बदलेगी सूरत

- “दो युग, एक प्रेम: मल्लिका और कालिदास का ‘आज’ और ‘कल’”

- रीवा में ‘पिता नाट्य समारोह’ का आगाज़: शिवपुरवा की शाम होगी रंगमंच के नाम, जानें क्या है खास

- ईरान-इजराइल युद्ध: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, ईरान में फंसे 9000 भारतीयों को निकालने की तैयारी

- सावधान! क्या केंद्र सरकार हर बच्चे को दे रही है फ्री मोबाइल? जानें 2026 की इस वायरल खबर का पूरा सच

- देश में ईंधन का संकट नहीं: सरकार ने संसद में दिया भरोसा, विपक्षी हंगामें के बीच बताई रणनीतिक तैयारी


