Headlines

    नवरात्र..कन्याओं के पैर पखारे रामेश्वर ने, परोसा भोजन

    नवरात्र..कन्याओं के पैर पखारे रामेश्वर ने, परोसा भोजन
    👁️ 143 Views

    हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम
    शक्ति का साधना के पर्व नवरात्र में कन्या पूजन और कन्या भोज भी एक संकल्प को पूरा करने वाला है। संतनगर में विधायक रामेश्वर शर्मा ने शहीद हेमू कालानी स्टेडियम में कन्या पूजन कर भोज का संकल्प पूरा किया। 2100 कन्याओं को भोज कराया गया।
    राजनीति का धर्म सेवा और संस्कृति के प्रति समर्पण है। विकास कार्य जनप्रतिनिधि की ड्यूटी है, लेकिन सामाजिक सरोकार उनके व्यक्तित्व को सामने रखने वाला होता है। हुजूर विधानक्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने नवरात्र में हर साल संतनगर में कन्याभोज की परंपरा शुरू की थी, जिसमें वह कन्याओं को पूजन करने के बाद अपने हाथ से कन्याओं का भोजन परोसते हैं।
    कन्याओं का लिया आशीर्वाद
    शर्मा का कहना है भारत तीज-त्योहारों का देश है। बेटी है तो कल है, यह संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया है। हुजूर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में कन्याभोज के आयोजन किए जा रहे हैं। आज संतनगर में कन्याओं के पैर पखारकर उन्हे भोज कर आशीर्वाद लिया गया है।
    कर्मश्री और सामाजिक सरोकार
    सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के लिए रामेश्वर शर्मा ने कर्म श्री संस्था भी बनाई है, जो काबड़ यात्रा निकालती है। नूतन वर्ष का अभिनंदन आतिशबाजी से करती है। कवियों को सुनने का मौका देती है। रंगोत्सव मनाती है। बड़ी भागवत कथा का आयोजन भी कर्मश्री के नाम है।
    शिवराज का है मिजाज
    प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर पर्व अपने निवास पर मनाते हैं। गणेशोत्सव प्रतिमा लेने जाते हैं, पूरे मनोयोग से पूजा अर्चना करते हैं। होली का उत्सव मनाते हैं, गोवर्धन पूजा करते हैं। नवरात्र में कन्याओं का पूजन कर भोज कराते हैं। सरकारी आयोजनों की शुरूआत कन्या पूजन से करने की परंपरा शिवराज ने डाली है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *