Headlines

नवयुवक सभा की कमान विष्णु गेहानी के हाथ

नवयुवक सभा की कमान विष्णु गेहानी के हाथ
👁️ 330 Views

गेहानी के सामने अध्यक्ष का फार्म भरने वाले डॉ धर्मेंन्द्र नाम वापस लिया.. निर्विरोध हुए चुनाव

हिरदाराम नगर। भोपाल डॉट कॉम
बिना किसी शोर शराबे के सामाजिक संस्था नवयुवक के द्वि वार्षिक चुनाव सर्व सम्मति से हो गए हैं। रविवार को चुनाव अधिकारी बसंत चेलानी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ शिक्षाविद विष्णु गेहानी के सामने भाजपा के सीनियर लीडर डॉ धर्मेंद्र ने नामांकन भरा था, लेकिन बाद में वापस ले लिया।
सभा की वर्ष 2023-24, 2024-25 के लिए चुने गए पदाधिकारियों में विष्णु गेहानी अध्यक्ष, महेश दयारामानी उपाध्यक्ष, राजेश हिंगोरानी महासचिव, सुरेश राजपाल सचिव, दिनेश वाधवानी संयुक्त सचिव, धर्मप्रकाश मोटवानी कोषाध्यक्ष, कन्हैयालाल रामनानी आडिटर और कमल प्रेमचंदानी शिक्षा समिति सदस्य चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *