Headlines

    विधायक ने लाखों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया

    विधायक ने लाखों के विकास कार्य का भूमिपूजन किया
    👁️ 231 Views

    हिरदाराम नगर। BDC news
    गांधीनगर और संतनगर में 15 लाख रूपये से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।
    शर्मा ने गांधी नगर शीतला माता मंदिर में 2 लाख 23 हज़ार से फर्श, शेड निर्माण, बीडीए आवास में 2 लाख 63 हज़ार से शेड, वार्ड 2 सर्वोदय कॉलोनी में 2 लाख 50 हज़ार से छठ घाट, 2 लाख 60 हज़ार से कुम्हार मोहल्ला में दीवार एवं सड़क , संजय नगर में 2 लाख 23 हज़ार से शेड, वार्ड 3 में जमुनिया छीर में 2 लाख 55 हज़ार से शेड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, मंडल अध्यक्ष चंदू भैया, मंडल अध्यक्ष योगेश वासवानी, राजू मीना, राहुल राजपूत, राधे महाराज, महेश खटवानी, सूरज यादव, लविन मनसुखानी, विकास मारण सहित अन्य उपस्थित रहे ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *