Headlines

जरुरतमंदों की सेवा किसी पुण्य कार्य से कम नहीं: दयारामानी

जरुरतमंदों की सेवा किसी पुण्य कार्य से कम नहीं: दयारामानी
👁️ 110 Views

हाइलाइट्स

  • साधु वासवानी स्कूल में जेएसएस ने बांटे कंबल
  • जीव सेवा संस्थान, संतनगर ने बांटे कंबल

भोपाल. BDC NEWS
जीव सेवा संस्थान का कंबल वितरण सेवा कार्य जारी है। सोमवार को साधु वासवानी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल दिए गए। संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने कंबल वितरित किए।
शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने कहा कि सभी कर्मचारी हमारे अंग हैं, हम सभी मिलकर एक परिवार है। एक परिवार की तरह साधु वासवानी स्कूल संचालन किया जा रहा है। संतजी की प्रेरणा से काम कर रहे जीव सेवा संस्थान हर सर्दियों में जरूरतमंदों तक सेवा कंबल पहुंचाती है।
जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी ने कहा कि जरुरतमंदों की सेवा करना किसी पुण्य कार्य से कम नहीं हैं और ये कंबल संतों की कृपा एवं उनके आशीर्वाद से बांटे गये हैं, जीव सेवा संस्थान भी संतों की कृपा से ही बनायी गयी संस्था है। इस अवसर पर प्राचार्या सुतापा जॉयसवाल, दीपा आहूजा, भावना कलवानी, रुपाली मेशराम व शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

भोपाल डॉट कॉम, डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *