Headlines

    जल सेवा: जीव सेवा संस्थान की पहल, 11 स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ से जल सेवा

    जीव सेवा संस्थान
    👁️ 286 Views

    भोपाल. BDC NEWS

    भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं और मनुष्यों को राहत देने के लिए जीव सेवा संस्थान, भोपाल ने एक सराहनीय पहल की है। संस्थान ने शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर नि:शुल्क प्याऊ स्थापित किए हैं, जहाँ लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

    यहां-यहां प्याऊ लगाए

    • संत हिरदाराम जी साहिब की कुटिया
    • एम.पी.ई.बी. कार्यालय (संतनगर)
    • दशहरा मैदान गेट (सिविल अस्पताल के सामने)
    • नई सब्जी मंडी (संतनगर)
    • सीहोर नाका
    • लालघाटी चौराहा (भोपाल)
    • संत आशाराम चौराहा (बायपास रोड, गांधीनगर)
    • गांधीनगर थाने के सामने
    • गांधीनगर नगर निगम
    • सब्जी मंडी, गांधीनगर
    • संतनगर थाने के सामने

    जल सेवा किस समय:

    यह प्याऊ सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुले रहेंगे, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इन्हें शाम 7:30 बजे तक भी खोला जा सकता है।

    संस्थान का उद्देश्य:

    जीव सेवा संस्थान का उद्देश्य है कि गर्मी के मौसम में किसी को भी पानी की कमी का सामना न करना पड़े। संस्थान का मानना है कि जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है और वे इस सेवा के माध्यम से लोगों को राहत पहुँचाना चाहते हैं। लोगों ने जीव सेवा संस्थान की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह प्याऊ उन्हें गर्मी में बहुत राहत दे रहे हैं।

    जीव सेवा संस्थान की यह पहल न केवल लोगों को गर्मी से राहत दिला रही है, बल्कि यह दूसरों को भी जनसेवा के लिए प्रेरित कर रही है।

    जैसा जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी बताया

    • भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *