Headlines

    सेवासदन द्वारा भोपाल क्राइम ब्रांच में नेत्र एवं दंत रोग जांच शिविर

    सेवासदन द्वारा भोपाल क्राइम ब्रांच में नेत्र एवं दंत रोग जांच शिविर
    👁️ 242 Views

    भोपाल. BDC NEWS

    सेवासदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच, भोपाल शाखा में नेत्र एवं दंत रोग जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 125 पुलिस कर्मियों के नेत्र, दंत परीक्षण एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। इनमें 114 पुरुष, 11 महिला रोगी शामिल थे। स्वास्थ्य परीक्षण में 71 रोगियों को दृष्टि दोष, 03 रोगियों को ऑपरेशन करवाने की सलाह दी गई। जबकि, 8 रोगियों को निःशुल्क चश्में वितरित किए गए।
    ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज परीक्षण में 23 पुलिसकर्मियों की जांच की गई, जिसमें डायबिटीज के 11 और ब्लड प्रेशर के 12 रोगी पाए गए। जबकि 68 रोगियों को निःशुल्क ड्रॉप्स प्रदान किए गए। इसी प्रकार 114 व्यक्तियों के दंत रोगों की जांच भी की गई, जिसमें 38 व्यक्तियों को रूट कैनाल, 12 को फिलिंग और 64 को अन्य प्रकार के दंत रोगों की जांच और इलाज करवाने की सलाह दी गई।

    शिविर का शुभारंभ क्राइम ब्रांच भोपाल के डीसीपी अखिल पटेल, एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी अशोक मरावी, निरीक्षक शिल्पा कौर ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवी एम.डी. भगतानी एवं सतीश बत्रा, सेवासदन के ऑप्टोमेट्रिस्ट अजय सिंह ठाकुर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रोशनी ज्ञानचंदानी सहित अन्य स्टाफ ने सेवाएं दीं।

    भोपाल डॉट कॉम, संतनगर ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *