Headlines

    तीन बेटियों को जहर देकर पिता ने की आत्महत्या, सभी की मौत

    दमोह न्यूज
    👁️ 242 Views

    दमोह। रंजीत अहिरवार BDC NEWS

    दमोह जिले के हटा ब्लॉक के मुहरई गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों को जहर खिला दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में चारों को हटा अस्पताल ले जाया गया, जहां पिता सहित दो बेटियों की मौत हो गई। बड़ी बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दमोह से लाई गई बेटी के शव को भी हटा वापस भेज दिया गया है। चारों का पोस्टमार्टम हटा में किया जाएगा।

    तीन बेटियों की मां जूली अहिरवाल ने बताया कि वह हरियाणा के भिवानी जिले के बिडोला गांव में रहती हैं। 5 मई को उनके भाई की शादी थी, इसलिए वह 11 अप्रैल को अपनी तीनों बेटियों के साथ अपने मायके मुहरई आई थीं। उनके पति 25 अप्रैल को आए थे। बारात के दिन उन्होंने शराब पीकर झगड़ा किया, इसलिए जूली ने उन्हें बारात में नहीं जाने दिया था। इसके बाद भी उन्होंने दो-तीन दिन तक शराब पी। परिवार के सदस्यों के समझाने पर वह कुछ दिन ठीक रहे थे।

    जूली ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनके पति बेटियों को लेकर बाजार में समोसा खिलाने के लिए पड़ोसी गजेंद्र की बाइक पर गए थे। कुछ देर बाद पड़ोसी वापस आ गया। जब जूली ने अपने पति और बच्चों के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वे तालाब पर बैठे हैं। देर होने पर जूली ने अपने छोटे भाई को देखने के लिए भेजा, लेकिन तभी कुछ लड़के सामने से आए। उन्होंने बताया कि जूली के बच्चे और पति तालाब के किनारे तड़प रहे हैं।

    जूली और उनके परिजन तुरंत वहां पहुंचे और सभी को हटा अस्पताल ले गए, जहां पति विनोद, डेढ़ साल की बेटी महक और 5 साल की बेटी खुशबू की मौत हो गई। बड़ी बेटी, 7 वर्षीय खुशबू को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *