Headlines

हर बूथ पर मनाएंगे भाजपाई अटलजी की जयंती

हर बूथ पर मनाएंगे भाजपाई अटलजी की जयंती
👁️ 132 Views


भोपाल. BDC NEWS
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को संतनगर के हर बूथ पर मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर भाजपा मंडल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी ने की।


बागवानी ने कहा कि भाजपा आज जिस ऊंचाइयों पर है, उसकी नींव में अटलजी का अहम योगदान है। राजनीति सुचिता का पाठ वाजपेयीजी के जीवन से हर राजनीतिक कार्यकर्ताओं पढ़ सकता है। 25 दिसंबर को संतनगर में हर बूथ प्रभारी कार्यकर्ताओं के साथ अटलजी को याद करें। कार्यक्रम से आम आदमी को जोड़े। मंडल की और से बूथ अध्यक्षों को अटल बिहारी वाजपेयी के छाया चित्र उपलब्ध कराए गए।


बैठक में पूर्व अध्यक्ष कमल विधानी, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन अच्छानी, महेश खटवानी, सूरज यादव, बबलू चावला, शेट्टी चंदनानी, लविन मनसुखानी, जगदीश आसवानी, ललित रायचंदानी, किशोर साधवानी, नरेंद्र विष्ट सहित सभी बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *