Headlines

कांग्रेसियों ने प्रार्थना की सदबुद्धि की

कांग्रेसियों ने प्रार्थना की सदबुद्धि की
👁️ 154 Views

– सिविल अस्पताल को लेकर की प्रार्थना

हिरदाराम नगर। बीडीसी न्यृज्
कांग्रेस नेता राजेन्द्र मण्डलोई के नेतृत्व में संत हिरदाराम नगर में संतजी की कुटिया के सामने सरकार और जनप्रतनिधि की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
मण्डलोई ने कहा कि सिविल अस्पताल कोविड सेन्टर स्थापित करने के लिए चार-पांच महीने पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने दौरा किया था। लेकिन सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ है।
प्रार्थना सभा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाशमिश्रा, पूर्व पार्षद अशोक मारण, तुलसी जोतवानी, प्रदेश सचिव लीलाधर पंवार, युवक कांग्रेस के हुजूर क्षेत्र के अध्यक्ष दशरथ राजपूत, एनएसयूआई के अध्यक्ष हुजूर विधानसभा के सोहन मेवाड़ा, सोनू तोमर, सुरेश वासवानी व अन्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *