Headlines

    फरवरी : व्रत-त्योहार… बसंत पंचमी से लेकर महाशिवरात्रि तक

    फरवरी : व्रत-त्योहार… बसंत पंचमी से लेकर महाशिवरात्रि तक
    👁️ 242 Views

    गुरूदेव तिवारी
    साल 2025 का दूसरा माह फरवरी आरंभ होने वाला है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ फरवरी माह आरंभ हो रही है। हिंदू धर्म के लिए ये माह काफी महत्वपूर्ण जाने वाला है। माह के पहले दिन ही गणेश जयंती पड़ रही है। इसके अलावा इस माह बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा, प्रदोष व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, गणेश जयंती, महाशिवरात्रि से लेकर फाल्गुन माह का भी आरंभ हो रहा है। आइए जानते हैं फरवरी माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में

    फरवरी महीने के व्रत त्योहार

    • 1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी, गणेश जंयती
    • 2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
    • 3 फरवरी 2025 – स्कंद षष्ठी
    • 4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती, रथ सप्तमी
    • 5 फरवरी 2025 – दुर्गाष्टमी
    • 8 फरवरी 2025 – जया एकादशी
    • 9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष, द्वादशी), भीष्म द्वादसी
    • 12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
    • 13 फरवरी 2025 – फाल्गुन माह शुरू, लालिता जयंती
    • 16 फरवरी 2025 – द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
    • 18 फरवरी 2025 – यशोदा जयंती
    • 19 फरवरी 2025 -छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
    • 20 फरवरी 2025 – शबरी जयंती, कालाष्टमी
    • 21 फरवरी 2025 – जानकी जयंती
    • 24 फरवरी 2025 – विजया एकादशी
    • 25 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष, द्वादशी)
    • 26 फरवरी 2025 – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
    • 27 फरवरी 2025 – फाल्गुन अमावस्या


    बसंत पंचमी 2025
    दो फरवरी

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 2 फरवरी को सुबह 11 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रही है, जो अगले दिन यानी 3 फरवरी को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से बसंत पंचमी का त्योहार 3 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।


    महाशिवरात्रि 2025 26 फरवरी

    हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पुराणों में भगवान शिव के माहात्म्य का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *