धर्म

बोले तारे सितारे… 28 अप्रैल 2025 का राशिफल … जानें अपनी किस्मत

गुरूदेव तिवारी

नमस्कार! आपका स्वागत है “बोले तारे सितारे” में। आज 28 अप्रैल 2025 को जानेंगे कि ब्रह्मांड की चाल आपके लिए क्या संकेत लेकर आई है। आकाशगंगा में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है, और हर दिन, हर पल कुछ नया लेकर आता है। तो, क्या कहते हैं आपके तारे? क्या आज आपके लिए खुशियों की सौगात है, या कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ, क्योंकि अब हम प्रवेश करने वाले हैं राशिफल के रंगीन और रोचक संसार में। खोलिए अपने मन के द्वार और सुनिए, क्या कहते हैं आपके “बोले तारे सितारे”!

आज आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। नकारात्मकता से दूर रहें और खुद पर भरोसा रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विचारों का सम्मान होगा और आप कार्यक्षेत्र से लेकर घर तक उचित संतुलन बनाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कला कौशल से सभी प्रभावित होंगे और आपको शुभ सूचनाएं मिलेंगी। आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी और आप लाभ बढ़ाने में सफल होंगे। करियर कारोबार में फोकस बनाए रखें।

आज पैतृक मामले आपके पक्ष में रहेंगे और आपको महत्वपूर्ण चर्चाओं में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शासन के कार्य बनेंगे और आपकी योजनाएं आकार लेंगी। आपकी उपलब्धियां उत्साह बढ़ाएंगी।

आज आप लाभकारी योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और अधिकारियों से आपका तालमेल बढ़ेगा। आपको लोगों का भरोसा जीतने में सफलता मिलेगी और अनुकूल वातावरण का लाभ उठाएंगे।

आज आपको नए लोगों और ठगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक विषयों में सजगता बढ़ाएं और लोभ प्रलोभन में न आएं। आपसी सहयोग मजबूत बना रहेगा।

आज आप प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे और सभी का सहयोग बनाए रखेंगे। अनजान लोगों से सहज रहें और सोच-समझकर बात रखें। आकस्मिकता बनी रहेगी, इसलिए सतर्क रहें।

आज शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार में भी लाभ होगा।

आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे और आप इसके लिए भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रेमी/प्रेमिका के साथ खुशमय दिन बिताएं।

आज आपको नौकरी में मनचाहा काम मिल सकता है और आर्थिक लाभ के भी योग हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ की संभावना है, लेकिन वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें।

आज आपको धन लाभ होने की संभावना है और भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *