Headlines

    लो आ गए गर्मी भरे दिन.. क्या करना है स्वस्थ रहने के लिए

    लो आ गए गर्मी भरे दिन.. क्या करना है स्वस्थ रहने के लिए
    👁️ 275 Views

    भोपाल। भोपाल डॉट कॉम
    गर्मी के साथ सफर जारी है.. बेमिजाज मौसम गर्मी पर ब्रेक लगा रही है, लेकिन कुछ दिनों में गर्म दिन और गर्म रातों से आप दो-चार होंगे। पारा 40 से 45 डिग्री और उसके ऊपर भी जा सकता है यानी “हीट वेव” का सामना करना होगा। इन दिनों दुनिया में मलेशिया, इंडोनेशिया, सिंगापुर और व कई देश “हीट वेव” का सामना कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं.. क्या करना है?

    क्या करें और क्या न करें…

    • आपको गर्मी के दिनों में कमरे के तापमान का ख्याल रखना होगा।
    • पानी हमेशा धीरे-धीरे पिएं, ठंडा या बर्फ का पानी पीने से बचें।
    • तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचे तो ज्यादा ठंडा पानी न पिएं, क्योंकि इससे हमारी छोटी रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं।
    • कभी भी बाहर से आकर एसी, कूलर या पानी से शरीर को न भिंगाएं। ऐसा करने से आपको चक्कर भी आ सकता है।
    • बाहर की गर्मी 38 डिग्री सेल्सियस होने पर जब आप घर आएं तो ठंडा पानी न पिएं – केवल गर्म पानी धीरे-धीरे पिएं।
    • अगर आप धूप से आ रहे हैं तो तुरंत न नहाएं। कम से कम आधा घंटा रुकें।
    • गर्मी के दिनों में बाहर से आने पर तुरंत बहुत ठंडा पानी पीने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से खून की नलियां संकरी हो सकती हैं, जो स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *