भोपाल:BDC News. ब्यूरो
मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने और उनकी प्रभावी निगरानी के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 अपर मुख्य सचिव (ACS) और 2 प्रमुख सचिवों (PS) को प्रदेश के विभिन्न संभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देशों का होगा पालन
ये वरिष्ठ अधिकारी अब अपने-अपने संभागों की सभी बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे और विकास योजनाओं की सख्ती से निगरानी करेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार काम करने और योजनाओं की प्रगति पर नियमित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। सरकार का मानना है कि इस कदम से न सिर्फ योजनाओं की जमीनी हकीकत का पता चलेगा, बल्कि कार्यों की गुणवत्ता और गति में भी सुधार होगा।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
अधिकारी का नाम | पद | संभाग |
डॉ. राजेश राजौरा | अपर मुख्य सचिव | उज्जैन |
अशोक बर्णवाल | अपर मुख्य सचिव | ग्वालियर |
मनु श्रीवास्तव | अपर मुख्य सचिव | चंबल |
संजय दुबे | अपर मुख्य सचिव | जबलपुर |
नीरज मंडलोई | अपर मुख्य सचिव | नर्मदापुरम |
अनुपम राजन | अपर मुख्य सचिव | इंदौर |
संजय कुमार शुक्ल | अपर मुख्य सचिव | भोपाल |
रश्मि अरुण शमी | अपर मुख्य सचिव | रीवा |
दीपाली रस्तोगी | प्रमुख सचिव | सागर |