Headlines

MP NEWS : किसने राहुल से कहा, कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में

MP NEWS : किसने राहुल से कहा, कुछ दिन तो गुजारिए मध्यप्रदेश में
👁️ 242 Views

भोपाल. बीडीसी न्यूज
कांग्रेस तोड़कर भाजपा का कुनबा बढ़ाने में जुटे मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। मीडिया से बात करते हुए भोपाल में कहा कि आज तक 14 हजार 700 से ज्यादा कांग्रेस नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। गुरूवार को भाजपा में आए लोगों को मिलाकर यह आंकड़ा 16000 से ज्यादा हो गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद से लेकर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर देखिए कांग्रेस में टूटन यात्रा चल रही है। राहुल गांधी की यात्रा जहां से जाती है वहां भगदड़ मच जाती है। मैंने तो कहा है राहुल गांधी से भगदड़ का मजा लीजिए अपने ही देश में। कुछ दिन तो गुजारिए मध्य प्रदेश में।

चलिए सुन लीजिए राहुल पर नरोत्तम का तंज

पंकज अग्निहोत्री द्वारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *