Headlines

    LSE 2024 MP: आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए सी-विजिल एप

    lok sabha election mp
    👁️ 220 Views

    भोपाल. BDC NEWS
    मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सी-विजिल एप पर दो हजार से अधिक शिकायतें मिली है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन पदाधिकारी ने शिकायतों के निराकरण का ब्योरा रखा है।
    राजन ने बताया कि चुनाव आयोग ने आम आदमी को सी विजिल एप पर शिकायत करने के लिए प्लेटफार्म दिया है। इस पर आने वाली शिकायतों पर 100 मिनट में कार्रवाई की जाती है। 16 मार्च से आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें मिलने लगी है। चार अप्रैल तक प्रदेशभा से सी-विजिल एप पर कुल 2036 शिकायतें मिली हैं, सभी का निदान कर दिया गया है।


    कहां से कितनी शिकायतें
    सागर में 211, उज्जैन में 179, ग्वालियर में 140, राजगढ़ में 117, इंदौर में 101, सीहोर में 93,रीवा में 86, मुरैना में 83 और खरगोन में 75 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
    यह शिकायतें कर सकते हैं
    कोई भी नागरिक राजनीतिक दलों या प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी तरह से धन, सामग्री, कपड़े, जेवरात आदि का वितरण करने, मतदाताओं को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाने, मतदाताओं को स्वयं के वाहन से लाने-ले जाने, किसी भवन स्वामी की अनुमति के बिना उसके भवन, दीवारों या परिसर पर प्रचार सामग्री चस्पा करने, लगाने या दीवार पर विज्ञापन लिखवाने सहित अन्य प्रकार की शिकायतें कर सकता है।


    शिकायत के लिए डाउन लोड करें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *