मध्य प्रदेश

Damoh News: दो साल से नहीं मिली स्वास्थ्य विभाग के 15 कर्मचारियों को पगार, कलेक्टर से लगाई गुहार


दमोह. BDC NEWS रंजीत अहिरवार 16May 2024
Damoh News: दमोह जिला अस्पताल में कार्यरत करीब 15 कर्मचारियों को बीते 2 साल से वेतन नहीं मिला है। यह सभी कर्मचारी परेशान हैं और लगातार शासन से पत्राचार कर रहे हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि वह सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। परिवार के लोगों के भरण पोषण की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है, इसलिए वे चाहते हैं कि उनका वेतन रिलीज किया जाए।

20 से दे रहे सेवाएं
कर्मचारी संदीप चौबे ने बताया कि वे 20 साल से जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। पहले रोगी कल्याण समिति के माध्यम से सेवाएं दे रहे थे उसके बाद शासन के नियमों के तहत उनकी नियुक्ति की गई। वे सभी 15 कर्मचारी इसी प्रक्रिया के तहत नियुक्त किए गए हैं। पहले उन्हें हमेशा वेतन मिलता था, लेकिन 2 सालों से वेतन नहीं मिलता। 2 साल पहले उनका वेतन रोक दिया गया था। जब उन्होंने पत्राचार किया तो शासन से स्पष्ट नियमावली आई की यह कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र का मामला है।

क्या कहा, परेशान कर्मचारियों ने
सिविल सर्जन ने इस मामले की फाइल को दबा रखा था, इसलिए वह अब कलेक्टर के पास पहुंचे हैं ताकि उनका वेतन रिलीज किया जा सके। एक और कर्मचारी मनोज जोशी ने बताया कि उसके पिता बुजुर्ग हैं परिवार की जवाब दारी है। वेतन नहीं मिल रहा है इसलिए बहुत परेशान हैं। एक और कर्मचारी रोहित सोनी अपनी दिव्यांग मां को ऑटो में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा और गोद में उठाकर कलेक्टर के पास तक ले गया। उसने भी अपनी परेशानी बताई ताकि उसका वेतन मिल सके। कलेक्टर सुधीर कोचर ने इस मामले में नियम अनुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *