भोपाल. BDC NEWS. ब्यूरो
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर कौन -कहां झंडावंदन करेगा तय कर दिया है। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में और राजेंद्र कुमार शुक्ल शहडोल में झंडा फहराएंगे। कुल 31 जिलों में मुख्यमंत्री और मंत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि बाकी के 24 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। हालांकि, इस आदेश में कुछ बदलाव होने की भी संभावना है, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को भी किसी जिले का मुख्य अतिथि बनाया जा सकता है।
प्रमुख मंत्री और उनके आवंटित जिले
सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, प्रमुख मंत्रियों को आवंटित जिले इस प्रकार हैं:
डॉ. मोहन यादव | भोपाल |
जगदीश देवड़ा | जबलपुर |
राजेंद्र कुमार शुक्ल | शहडोल |
विजय शाह | रतलाम |
कैलाश विजयवर्गीय | सतना |
प्रहलाद पटेल | भिंड |
राकेश सिंह | नर्मदापुरम |
करण सिंह वर्मा | मुरैना |
उदय प्रताप सिंह | बालाघाट |
संपतिया उइके | मंडला |
तुलसीराम सिलावट | बुरहानपुर |
एदल सिंह कंसाना | छतरपुर |
निर्मला भूरिया | मंदसौर |
गोविंद सिंह राजपूत | नरसिंहपुर |
विश्वास सारंग | खरगोन |
नारायण सिंह कुशवाह | ग्वालियर |
नागर सिंह चौहान | अलीराजपुर |
प्रद्युम्न सिंह तोमर | पांढुर्णा |
राकेश शुक्ला | श्योपुर |
चैतन्य काश्यप | राजगढ़ |
इंदर सिंह परमार | दमोह |
कृष्णा गौर | सीहोर |
धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी | खंडवा |
दिलीप जायसवाल | सीधी |
गौतम टेटवाल | बड़वानी |
लखन पटेल | मऊगंज |
नारायण सिंह पंवार | रायसेन |
नरेंद्र शिवाजी पटेल | बैतूल |
प्रतिमा बागरी | डिंडोरी |
दिलीप अहिरवार | अनूपपुर |
राधा सिंह | मैहर |
इन 24 जिलों में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
इंदौर, धार, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सिंगरौली, उमरिया जिलों में कलेक्टर स्वतंत्रता दिवस समारोह के चीफ गेस्ट होंगे।