खबरों का सफरनामा BDC News Bulletin @today

WhatsApp Channel Join Now
Google News Follow Us

नमस्कार, सुप्रभात…

आज 22 फरवरी 2024 गुरूवार का दिन है. खबरों की दुनिया में जो कल घटा और आज घटेगा.. उससे अपडेट करता ‘खबरों का सफरनामा’.
किसान और जवान एक दूसरे के सामने हैं. किसान सरकार से अपनी मांगें पूरा करना चाहता हैं और जवान कानून व्यवस्था बनाने के लिए तैनात हैं। फिलहाल दो दिन के पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली कूच डाल दिया है. यूपी और एमपी में सीट शेयरिंग को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है।

खास घटनाक्रम

किसान-जवान आमने-सामने
किसानों को आंदोलन जारी है। आंदोलन के नौवें दिन बुधवार को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर उपद्रव से हालात रहे। हिंसक संघर्ष में एक युवक मौत हुई। फिलहाल किसानों ने दो दिन दिल्ली कूच टाल दिया है। वहीं केन्द्रीय कैबिनेट ने गन्ने का मूल्य आठ फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। 315 रूपये से 340 रूपये गन्ना खरीद की कीमत बढ़ा दी है, इसका लाभ एक अक्टूबर 2024 से मिलेगा।
सपा और कांग्रेस चुनाव में एक साथ
विपक्षी गठबंधन को लेकर यूपी और एमपी-यूपी से अच्छी खबर है। प्रियंका बाड्रा ने समाजवादी और कांग्रेस के बीच गठजोड़ करा दिया है। कांग्रेस-सपा ने मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश के एक होकर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। एमपी की खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दे दी है। यूपी में 63 पर सपा और 17 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
आयकर पर पैसा निकालने का आरो
कांग्रेस ने आयकर विभाग पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि आयकर विभाग ने कांग्रेस के खाते से 65 करोड़ रूपये निकाले हैं। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक माकन ने कहा है कि ऐसा करना अलोकतांत्रिक है। भाजपा को आयकर से छूट और कांग्रेस को नोटिस देने पर सवाल भी उठाया है।

  • आज यह होगा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में अमूल के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद तरभ, नवसारी और काकड़ापार में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मोदी यूपी के काशी प्रवास के दौरान करोड़ों की सौगात देंगे।
  • श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हिंदू पक्ष का दावा है कि शाही मस्जिद ईदगाह की संपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *